नहर के गणेश जी का होगा श्रृंगार, गणेश चतुर्थी से पूर्व 5 और 6 सितंबर को पट रहेंगे बंद 

गणपति को चढ़ाया जाएगा नवीन चौला

नहर के गणेश जी का होगा श्रृंगार, गणेश चतुर्थी से पूर्व 5 और 6 सितंबर को पट रहेंगे बंद 

सिंजारे पर गणपति को मेहंदी अर्पित करने के बाद गणेश चतुर्थी पर सबको दर्शन होंगे।

जयपुर। माउंट रोड ब्रह्मपुरी स्थित दाहिनी सूंड के प्राचीन नहर के गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र से गणेशोत्सव की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। महंत पंडित जय शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। इसकी तैयारी आरंभ हो गई है। मंदिर में दीवारों पर पेंट का शुरू हो गया है।

सालभर में गणेशजी को एक चौला चढ़ाया जाता है, जो गणेश चतुर्थी से पूर्व 5 और 6 सितम्बर को चढ़ाया जाएगा इसलिए ये दो दिन भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे। सिंजारे पर गणपति को मेहंदी अर्पित करने के बाद गणेश चतुर्थी पर सबको दर्शन होंगे। गणपति को नवीन चौला चढ़ाने के साथ नवीन पोशाक नवीन पचरंगी साफा, स्वर्ण एवं रजत मुकुट धारण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रक्षा सूत्र वितरण किए जाएंगे। गणपति को भोग में असंख्य मोदक और दाल बाटी अर्पित किए जाएंगे। शाम को भजनों की सरिता बहेगी और मेला सा भरेगा। इसके साथ ही ऋषि पंचमी पर सप्त ऋषियों का पूजन किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत