एस्ट्रोलॉजर बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, कोर्ट ने रिमांड पर पुलिस को सौंपा

समस्याओं को हल करने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं

एस्ट्रोलॉजर बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, कोर्ट ने रिमांड पर पुलिस को सौंपा

अब ये ठग सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर एस्ट्रोलॉजिस्ट बनकर लोगों की समस्याओं को हल करने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। 

जयपुर। साइबर ठग हर रोज लोगों को ठगने के लिए नित नए पैंतरे अपना रहे हैं। कोई शातिर बदमाश ऑनलाइन गेम खिलाने तो कोई ऑनलाइन सट्टा लगवाने के नाम पर साइबर ठगी कर रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अब शातिर ठगों ने नया पैंतरा अपनाया है। अब ये ठग सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर एस्ट्रोलॉजिस्ट बनकर लोगों की समस्याओं को हल करने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। 

पहले ये पुरुषों और महिलाओं को उनकी समस्या बताते हैं और उसके बाद पूजा-पाठ करने के नाम से रुपए ठगते हैं। डीसीपी पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि जयपुर जिला पश्चिम की 10 टीमों ने बड़ा शिकंजा कसा है। इस बार एक ऐसा ठग भी पकड़ा है, जो एस्ट्रोलॉजर बनकर ठगी कर रहा था। टीम ने अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें 5 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।  

Tags:  cheated

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना