आवासों से सड़कों तक नहीं आए कचरा : यादव

हमारी मनोभावना को भी प्रभावित करती है

आवासों से सड़कों तक नहीं आए कचरा : यादव
सफाई हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है तथा हमारी मनोभावना को भी प्रभावित करती है। इसलिए आमजन के बिहेवियर को चेंज करना होगा। 

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग सचिव राजेश यादव ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की प्रभावी देखरेख की जाए, जिससे कचरा आवासों से सड़कों तक नहीं आए। उन्होंने कहा कि हूपर्स समय पर आए इसके लिए प्रयास हो तथा मुख्य मार्गो के साथ-साथ गलियों की भी सफाई हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। जो लोग खुले में कचरा डालते है, उनसे जुर्माना वसूला जाए। सफाई हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है तथा हमारी मनोभावना को भी प्रभावित करती है। इसलिए आमजन के बिहेवियर को चेंज करना होगा। 

यादव ने निगम ग्रेटर मुख्यालय को औचक निरीक्षण करने के बाद बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई का शैड्यूल निर्धारित किया जाए तथा निरन्तर उसका फॉलोअप लिया जाए। उपायुक्त एवं सीएसआई निरन्तर देखरेख करें वार्ड वाइज सीटीयू को क्लीन करवाने का टास्क सीएसआई को दिया जाए, वहां के रेजीडेंट से बात की जाए तथा समझाइश के साथ चेतावनी भी दी जाए। उन्होंने सफाई अभियान में वार्ड वाइज मुख्य मुख्य लोगों जैसे सीनियर सिटीजन, स्टूडेन्टस, जागरूक नागरिकों को भी जोड़ा जाए, जिससे सफाई की निगरानी भली भांति हो सकेगी। प्रमुख शासन सचिव ने आश्रयहीन, बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नीति अपनाने तथा ई फाईलिंग के समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। यादव ने उपायुक्त कार्मिक, डायरेक्टर ऑफ लॉ, वित्त शाखा, पशु प्रबंधन शाखा सहित विभिन्न शाखाओं में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों से भी संवाद किया और आवश्यक निर्देश दिए।

Tags: yadav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास