गहलोत गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला : ठगा महसूस कर रहे किसानों को भाजपा ने अपने हाल पर छोड़ा, कहा- भाजपा के कार्यकाल में किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं रखी 

राज्य सरकार को अविलंब इस ओर ध्यान देना चाहिए

गहलोत गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला : ठगा महसूस कर रहे किसानों को भाजपा ने अपने हाल पर छोड़ा, कहा- भाजपा के कार्यकाल में किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं रखी 

हालांकि भाजपा ने गेहूं की एमएसपी 2700 रुपये करने की बात अपने घोषणा-पत्र में की थी, जो अभी तक पूरी नहीं की है। पहले मूंगफली की सरकारी खरीद में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आई थीं।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए किसानों की समस्याओं पर सरकार पर केन्द्र सरकार की तरह किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं रखी जा रही है। सरसों की उपज बाजार में आ चुकी है परन्तु अभी तक एमएसपी पर सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू तक नहीं हुई है जबकि गेहूं की अभी कटाई भी नहीं हुई, लेकिन गेहूं की के एमएसपी पर खरीद का पंजीयन शुरू कर दिया है। 

हालांकि भाजपा ने गेहूं की एमएसपी 2700 रुपये करने की बात अपने घोषणा-पत्र में की थी, जो अभी तक पूरी नहीं की है। पहले मूंगफली की सरकारी खरीद में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आई थीं। ये सरकार किसानों को ना बिजली दे पा रही है, ना पानी दे पा रही और ना ही उपज का सही दाम दे पा रही है। ऐसा लगता है राजस्थान के किसानों को भाजपा सरकार ने केन्द्र सरकार की ही भांति अपने हाल पर ही छोड़ दिया है। राजस्थान के किसान अपने को उपेक्षित एवं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार को अविलंब इस ओर ध्यान देना चाहिए।

 

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर