अवैध संबंधों के चलते की थी प्रेमिका के पति की हत्या

मामले की जांच जारी है

अवैध संबंधों के चलते की थी प्रेमिका के पति की हत्या

बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे देखने और पहने हुए कपड़ों के आधार पर जांच कर आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया। 

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने छह दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी। पुलिस की अभी तक की जांच में पत्नी के हत्या में शामिल होने की भूमिका सामने नहीं आई है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार रफीक अहमद (31) क्योलडिया बरेली हाल बांदरी का नासिक सुभाष चौक का रहने वाला है। एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा ने बताया कि आरोपी रफीक का एक महिला से अवैध संबंध था। आरोपी ने इसके चलते इरफान (35) निवासी उत्तर प्रदेश हाल सैयद कॉलोनी गलता गेट की हत्या कर दी थी।

आरोपी इरफान को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। मामले की जांच जारी है। रफीक ने इरफान की हत्या के लिए साजिश रची और उसे अपने साथ लांगड़ियावास स्थित चावण्ड का मण्ड में सुनसान जगह पर ले गया। यहां रफीक ने पहले इरफान को शराब पिलाई और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने गहनता से जांच करने के लिए मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे देखने और पहने हुए कपड़ों के आधार पर जांच कर आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण