छात्रों के लिए अच्छी खबर: राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम मौका

शास्त्री-आचार्य के साथ बीए और एमए में होंगे आवेदन 

छात्रों के लिए अच्छी खबर: राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम मौका

प्रदेश के छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया गया है

जयपुर। प्रदेश के छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया गया है। इसमें छात्र शास्त्री-आचार्य के साथ बीए और एमए में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम चरण में आवेदन की तिथि 5 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं। शास्त्री व आचार्य कक्षाओं के लिए वेद एवं पौरोहित्य, धर्मशास्त्र, ज्योतिष, साहित्य, व्याकरण, दर्शन, जैन दर्शन और विशिष्टाद्वैत वेदांत में आवेदन करने का विकल्प विद्यार्थियों के पास है।

विषय नहीं होने पर भी कर सकते हैं आवेदन  : प्रवक्ता शास्त्री कोसलेंद्रदास ने बताया कि योग विज्ञान विषय में बीए व एमए कक्षाओं के अतिरिक्त योग, ज्योतिष एवं कर्मकांड और पीजीडीसीए जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम में भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में बीए और एमए पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन चालू हैं। बीए और एमए में संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, शिक्षा, दर्शन शास्त्र के अतिरिक्त संगीत और हिंदू अध्ययन विषय में भी आवेदन किए जा सकेंगे। जिन विद्यार्थियों के पास उच्च माध्यमिक स्तर पर संस्कृत विषय नहीं है, वे भी विश्वविद्यालय में शास्त्री और बीए पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्मकार आदित्य धर ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले दर्शकों से स्पॉइलर शेयर न करने की अपील। फिल्म...
PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति
जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा