सरकार ने एकीकृत कर प्रबंधन प्रणाली के पूर्ण उपयोग के दिए निर्देश, IT-TDS व GST-TDS कार्यों में अनिवार्यता पर जोर

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी

सरकार ने एकीकृत कर प्रबंधन प्रणाली के पूर्ण उपयोग के दिए निर्देश, IT-TDS व GST-TDS कार्यों में अनिवार्यता पर जोर

वित्त विभाग ने राज्य में राजस्थान एकीकृत कर प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी और पूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के भुगतान से संबंधित आयकर कटौती, प्रोजेक्शन, डिक्लेरेशन, 24Q जनरेशन, भुगतान व आहरण वितरण अधिकारियों से जुड़े आयकर एवं जीएसटी से संबंधित समस्त कार्य R-ITMS के माध्यम से ही किए जाएं।

जयपुर। वित्त विभाग ने राज्य में राजस्थान एकीकृत कर प्रबंधन प्रणाली (R-ITMS) के प्रभावी और पूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के भुगतान से संबंधित आयकर कटौती, प्रोजेक्शन, डिक्लेरेशन, 24Q जनरेशन, भुगतान व आहरण वितरण अधिकारियों से जुड़े आयकर एवं जीएसटी से संबंधित समस्त कार्य R-ITMS के माध्यम से ही किए जाएं। विभाग के अनुसार, यह पाया गया है कि कई आहरण वितरण अधिकारी एवं कार्यालय IT-TDS, Vendor IT-TDS एवं GST-TDS से संबंधित कार्यों एवं रिटर्न जनरेशन के लिए R-ITMS का पूर्ण उपयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे प्रणाली का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ आहरण वितरण अधिकारियों को R-ITMS के उपयोग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।

आदेश में बताया गया है कि R-ITMS के माध्यम से 24G, 24Q, 26Q, GSTR-7 जैसे रिटर्न तैयार कर ई-फाइलिंग की जा सकेगी, नोटिस का ऑनलाइन जवाब एवं संशोधित/रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही IT-TDS, Vendor IT-TDS एवं GST-TDS से संबंधित वर्चुअल हेल्प भी प्रदान की जाएगी। R-ITMS सब्सक्रिप्शन एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी की गई है। सरकार का मानना है कि R-ITMS के व्यापक उपयोग से कर प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी