फैक्ट्रियों से प्रदूषण के जांच के लिए सरकार गठित करेगी कमेटी : संजय

उद्योग को नोटिस देकर उन्हें पाबंद किया जाएगा

फैक्ट्रियों से प्रदूषण के जांच के लिए सरकार गठित करेगी कमेटी : संजय
विधायक सिंह ने सवाल किया कि क्या सरकार फैक्ट्रियों में परेशान करने वाली कमियों पर रोक लगाएगी।

जयपुर। प्रदेश में फैक्ट्रियों में वायु प्रदूषण की जांच के लिए राज्य सरकार कमेटी गठित करेगी। वन पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में जांच कमेटी की घोषणा की। प्रश्नकाल में मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह के सवाल के जवाब में मंत्री संजय शर्मा ने यह घोषणा की। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हाईवे पर खरवा से ब्यावर के बीच फैक्ट्रियों में प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। मंत्री संजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि संबंधित उद्योग को नोटिस देकर उन्हें पाबंद किया जाएगा। 

विधायक सिंह ने सवाल किया कि क्या सरकार फैक्ट्रियों में परेशान करने वाली कमियों पर रोक लगाएगी। इस पर मंत्री संजय शर्मा ने राज्य प्रदूषण मंडल के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी का गठन करने की घोषणा की। यह कमेटी फैक्ट्री के हालात देखेगी, ग्रामीणों से बात करेंगे प्रदूषण को रोकने के लिए सभी काम करेंगे। यदि कोई उद्योग प्रदूषण करता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags: committee

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी