अमरापुर स्थान पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, सामूहिक प्रार्थना और पंचाक्षर मंत्रों के उच्चारण से शुरूआत, श्रद्धा भाव से भक्तों ने किए भोले बाबा के दर्शन

श्री अमरापुर स्थान: भव्य महाशिवरात्रि उत्सव

अमरापुर स्थान पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, सामूहिक प्रार्थना और पंचाक्षर मंत्रों के उच्चारण से शुरूआत,  श्रद्धा भाव से भक्तों ने किए भोले बाबा के दर्शन
जयपुर के श्री अमरापुर स्थान में महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। विशेष बर्फ की झांकी, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के आयोजन ने उत्सव को आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता से भर दिया।

जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर के पवित्र श्रद्धा स्थल श्री अमरापुर स्थान में रविवार को भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और श्रद्धा भाव से भोले बाबा के दर्शन किए।

महोत्सव की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और पंचाक्षर मंत्रों के उच्चारण से हुई। संतों के सत्संग और भक्ति गीतों ने वातावरण को दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात हवन-यज्ञ का भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें आग, घी और अन्य धार्मिक सामग्री का उपयोग कर पवित्र ऊर्जा का संचार किया गया। श्री अमरापुरेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का जल, दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र, आक और अन्य सामग्री से भव्य अभिषेक किया गया। भक्तों ने अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की।

विशेष आकर्षण के रूप में भोले बाबा की बर्फ झांकी ने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शन का समय प्रातः 6 से 12 बजे और शाम 3 से 9 बजे तक रखा गया।
भक्तों के लिए विशाल आम भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति और आनंद का अनुभव किया। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़, दिव्यता और उल्लास ने महाशिवरात्रि को और भी खास बना दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं