प्रकाश पर्व पर रोशनी से जगमगाएंगे गुरुद्वारे
कई गुरुद्वारों में रविवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा
राजपार्क, सेठी कॉलोनी, कंवरनगर, हीदा की मोरी, जवाहरनगर, आदर्शनगर, वैशालीनगर, मालवीयनगर, नेहरू नगर के गुरुद्वारों में बड़े स्तर पर प्रकाश पर्व मनाया जाएगा
जयपुर। सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देवजी का 554वां प्रकाश पर्व 27 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। राजपार्क, सेठी कॉलोनी, कंवरनगर, हीदा की मोरी, जवाहरनगर, आदर्शनगर, वैशालीनगर, मालवीयनगर, नेहरू नगर के गुरुद्वारों में बड़े स्तर पर प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। कई गुरुद्वारों में रविवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। मुख्य आयोजन सोमवार को होगा। गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचार से साध संगत को निहाल किया जाएगा। इससे पूर्व अखंड पाठ की समाप्ति होगी। प्रकाश पर्व पर शहर के सभी गुरुद्वारे रंग-बिरंगी लाइटिंग से जगमग होंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List