लू के थपेड़ों के साथ गर्मी का असर हुआ तेज : राजस्थान में 41 के पार पहुंचा तापमान, विभाग ने दिए मौसम में बदलाव के संकेत
तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है
कुछ इलाकों में मामूली बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
जयपुर। प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है और तेज गर्मी के साथ ही हीटवेव का दौर भी शुरू हो गया है। इसके चलते मार्च में ही राजस्थान का तापमान 41 के पार चला गया है और जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से लू के थपेड़े चल रहे हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित तमाम जिलों में गर्मी अभी से परेशान करने लगी है। उधर, मौसम विभाग ने आज शाम से 27 मार्च तक प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कुछ इलाकों में मामूली बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26-27 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने, आंशिक बादल छाए रहने व 26-28 मार्च को तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
Comment List