जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चुनिंदा लोगों को ही नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही

जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

राजस्थान हाईकोर्ट ने जैसलमेर में कथित अवैध निर्माणों पर बड़ी राहत देते हुए फिलहाल ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है। सैकड़ों परिवारों ने कार्रवाई को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कलेक्टर को 8 अप्रैल को तलब कर पुनर्वास योजना का पूरा रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं, मामले को गंभीर माना है।

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जैसलमेर शहर में कथित अवैध निमार्णों को लेकर बड़ी राहत देते फिलहाल किसी भी मकान या भवन को ध्वस्त करने पर रोक लगा दी है। जस्टिस कुलदीप माथुर की एकलपीठ के समक्ष अमरदीन खान सहित अन्य की ओर से सैकड़ों परिवारों ने अपने घरों पर मंडरा रहे ध्वस्तीकरण के खतरे को चुनौती दी थी। मामले में याचिकाकतार्ओं की ओर से अधिवक्ता सीएस कोटवानी ने बताया कि जैसलमेर के प्रतिबंधित क्षेत्र में 300 से 400 से अधिक मकान वर्षों से बने हैं, जिनमें लोग निवास कर रहे हैं। उनका कहना था कि ये निर्माण संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेकर किए गए थे, लेकिन अब चुनिंदा लोगों को ही नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है, जो कि मनमानी है।

वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम,  के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निमार्णों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अवैध निर्माणकतार्ओं को नोटिस दिए गए हैं, लेकिन केवल उन्हीं मामलों में ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए हैं, जहां प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने कलेक्टर जैसलमेर को 8 अप्रैल 2026 को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें प्रभावित 300-400 परिवारों के पुनर्वास के रिकॉर्ड के साथ पेश हो।

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण