हिन्दी सभी को एक-दूसरे से जोड़ती है: शर्मा

‘हिन्दी भाषा: वर्तमान परिप्रेक्ष्य’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

हिन्दी सभी को एक-दूसरे से जोड़ती है: शर्मा
उन्होंने कहा कि हिन्दी पर हमें गर्व होना चाहिए और हिन्दी को बोलने व लिखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा के ओएसडी प्रो. राजेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को सभी भाषाओं को सीखना चाहिए, लेकिन अपने खुद की भाषा हिन्दी को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि हिन्दी सभी को एक-दूसरे से जोड़ती है। वे एसएसजी पारीक शिक्षा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर ‘हिन्दी भाषा: वर्तमान परिप्रेक्ष्य’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिन्दी पर हमें गर्व होना चाहिए और हिन्दी को बोलने व लिखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर मुख्य वक्ता गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय के गांधीवादी विचार एवं शांति अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जनक सिंह मीणा ने कहा कि हिन्दी को देश में आज भी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राजभाषा है। इसलिए सभी को मिलकर इस और प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमिला दुबे ने कहा कि हिन्दी को हिन्दी दिवस के बजाए हर दिन याद करना चाहिए।

इस मौके पर डॉ. रामभजन कुमावत ने कहा कि आज हिन्दी भारत के अलावा विश्व के 150 देशों में बोली जा रही है और 200 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम में डॉ. कल्पना पारीक व कुलदीप पारीक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल...
वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश