पुष्कर मेले में 11 करोड़ का अश्व ‘कर्मदेव’ बना आकर्षण

देश के सबसे लम्बा स्टेलियन अश्व होने का दावा, डाइट भी स्पेशल

पुष्कर मेले में 11 करोड़ का अश्व ‘कर्मदेव’ बना आकर्षण

पुष्कर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार पंजाब का अश्व कर्मदेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मालिक ने इसके देश के सबसे लम्बे स्टेलियन अश्व होने का दावा किया है। जिसकी कीमत भी करीब 11 करोड़ रुपए आंकी गई है। मेले में आए पंजाब के मोहाली जिला खरड़ तहसील के कुराली निवासी गुरप्रताप गैरी गिल ने नवज्योति से विशेष बातचीत में कर्मदेव नाम के घोड़े की खासियत के बारे में बताते  दावा किया कि यह भारत का सबसे टॉलिस्ट घोड़ा करीब 72 इंच का है। करीब 4 वर्षीय कर्मदेव का कलर चेस्ट नेट कलर है।

इंडिया का सबसे लंबा स्टेलियन है। इसके पिता द्रोणा थे, जो जोधपुर के गजसिंह के रॉयल स्टेबल से संबंधित थे।  इसकी माता वजीरा है, जो गुजरात के देव दरबार की ग्रेड डॉटर है। गिल ने बताया कि वे कर्मदेव को प्रतिदिन प्रोटीन, विटामिन, बॉयोटिन, मिनी मिक्सचर सहित बैलेंस डाइट के साथ इसको खिलाते है। गिल ने बताया कि  यह सबसे महंगा इसलिए भी है कि इसकी कवरिंग फीस पर सवा 2 लाख रुपए लगे हैं। यह बच्चे भी ज्यादा दे रहा है। यह ब्लैक, चेस्ट नेट, ग्रीन सहित सभी कलर के बच्चे दे रहा है।

13 वर्षो से आ रहे हैं मेले में
गैरी गिल ने बताया कि वे वर्ष 2011 से लगातार पुष्कर मेले में भाग लेते आ रहे हैं। इस वर्ष अपने पुष्कर के मोतीसर रोड स्थित नए मेला मैदान में स्थित वीर स्टड फार्म पर  35 घोड़े घोड़ियों को लेकर लोगों को दिखाने के लिए आए हैं। उनके कुराली स्थित फार्म में करीब 80 से अधिक घोड़े-घोड़ियां है। उनके अश्व पालने का शौक बचपन में ही रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत