छात्रावास अधीक्षक सीधी भर्ती : 4 अप्रैल को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर, विभाग ने अभ्यर्थियों को बुलाया

सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया 

छात्रावास अधीक्षक सीधी भर्ती : 4 अप्रैल को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर, विभाग ने अभ्यर्थियों को बुलाया

राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा छात्रावास अधीक्षक सीधी भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 3 मार्च 2025 से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।

जयपुर। राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा छात्रावास अधीक्षक सीधी भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 3 मार्च 2025 से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। इस दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए विभाग ने 4 अप्रैल 2025 को पुनः दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया है। यह प्रक्रिया निदेशालय, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राजस्थान मदरसा बोर्ड भवन, शिक्षा संकुल परिसर, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में आयोजित होगी।  

सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म, समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रति, जमा शुल्क की रसीद, आयु, जाति, मूल निवास प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयता प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यजन प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।  

इसके अलावा, ई-आधार की प्रति (जिसमें QR कोड अंकित हो) एवं, सेवारत अभ्यर्थियों के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, वे इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर आवश्यक प्रविष्टियाँ भरकर, ₹100 के पोस्टल ऑर्डर के साथ प्रस्तुत करें।

 

Read More मध्य आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, बीकानेर- रतनगढ रेलसेवा रद्द

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा