मानवाधिकार आयोग ने विश्वविद्यालाय के फाइन आर्ट्स भवन के हालात पर लिया प्रसंज्ञान

भवन की हालत जीर्ण-शीर्ण हो गई है

मानवाधिकार आयोग ने विश्वविद्यालाय के फाइन आर्ट्स भवन के हालात पर लिया प्रसंज्ञान
आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने यह आदेश इस संबंध में प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स पर दिए।

जयपुर। राज्य मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान विश्वविद्यालाय के फाइन आर्ट्स भवन की जीर्ण-शीर्ण स्थिति होने और छत का प्लास्टर स्टूडेंट्स पर गिरने की घटना को गंभीर मानते हुए मामले में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया है। इसके साथ ही आयोग ने विवि के वीसी, एचओडी, उच्च शिक्षा सचिव और जिला कलक्टर को विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश देते हुए 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 

आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने यह आदेश इस संबंध में प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स पर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि विवि के फाइन आर्ट्स विभाग के भवन की हालत जीर्ण-शीर्ण हो गई है और विद्यार्थियों पर छत का प्लास्टर गिर रहा है। इससे विद्यार्थी हेलमेट पहनकर क्लास ले रहे हैं। स्टूडेंट्स ने इसकी शिकायत विवि प्रशासन को की, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसे गंभीर मानते हुए आयोग ने राज्य सरकार और विवि को निर्देश दिए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च
सिद्धांत ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। सीपीपी पोर्टल के आधार पर उन्होंने करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड...
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना
भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी
तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग