आईएएस एसोसिएशन ने रमेश मीना के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, गहलोत को लिखा पत्र

इस तरह का व्यवहार निंदनीय है

आईएएस एसोसिएशन ने रमेश मीना के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, गहलोत को लिखा पत्र
एसोसिएशन के सचिव समित शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर हादसे की निंदा करते हुए ऐसे पंचायत राज मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जयपुर। बीकानेर कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को बैठक से बाहर करने के मामले में अब आईएएस अधिकारियों में रोष है। उन्होंने आईएएस एसोसिएशन के माध्यम से विरोध करने का फैसला किया है। आईएएस एसोसिएशन के सचिव समित शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर हादसे की निंदा करते हुए ऐसे पंचायत राज मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आईएएस एसोसिएशन ने कहा कि पंचायत राज मंत्री रमेश मीना का इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

रमेश मीणा के इस तरीके से सरकार की छवि खराब होती है और ब्यूरोक्रेसी का मनोबल डाउन होता है। अगर किसी अधिकारी का काम खराब है, तो प्रशासनिक तरीके से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजस्थान परंपरागत रूप से जनप्रतिनिधियों औरअधिकारियोंके बीच बेहतर तालमेल के लिए जाना जाता है। इस तरह की स्थिति को रोका जाना चाहिए। इस तरह के हादसों से अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है। इस तरह के हादसे फिर से ना हो इसके लिए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक