दिल्ली में एकजुटता की सुखद तस्वीर आई तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों : खाचरियावास

खाचरियावास ने किया पलटवार

दिल्ली में एकजुटता की सुखद तस्वीर आई तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों : खाचरियावास

खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रूड आयल कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं कर महंगाई बढ़ा दी। नोटबंदी के नाम पर अच्छे दिन का झूठा वादा किया।

जयपुर। कांग्रेस की दिल्ली बैठक में गहलोत-पायलट की एकजुटता की तस्वीर के बाद भाजपा नेताओं के बयानों पर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पलटवार किया है। खाचरियावास ने कहा है कि कांग्रेस में एकजुटता की दिल्ली से सुखद तस्वीरें आई हैं। इससे भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। 

मैं तो पहले से ही कहता रहा हूं कि सब मिलकर चुनाव लडेंगे तो सरकार रिपीट होगी। खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रूड आयल कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं कर महंगाई बढ़ा दी। नोटबंदी के नाम पर अच्छे दिन का झूठा वादा किया। अब महंगाई, भ्रष्टाचार और काला धन बंद करने के नाम पर दो हजार का नोट बंद कर दिया। इन खेल को देश अब समझ रहा है। राजस्थान के 25 सांसद एक भी आदर्श गांव नहीं बना पाए। कर्नाटक में इनके खेल को जनता ने नेस्तानाबूद कर दिया। दिल्ली बैठक की सुखद तस्वीरों से भाजपा की हवा निकल गई। हमारी पार्टी के लोग संगठित हो रहे हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। ये इसलिए डरे हुए हैं कि राजस्थान में सरकार की अच्छी योजनाओं का इनके पास तोड़ नहीं है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत