पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आईआईए स्टूडेंट चैप्टर इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित

राजस्थान का पहला और देश के 400 आर्किटेक्चर संस्थानों में नौवां स्टूडेंट चैप्टर 

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आईआईए स्टूडेंट चैप्टर इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेस्ट्स स्टूडेंट ने चैप्टर की इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित की।

जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेस्ट्स स्टूडेंट ने चैप्टर की इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित की। यह राजस्थान का पहला और देश के 400 आर्किटेक्चर संस्थानों में नौवां स्टूडेंट चैप्टर है। इसके माध्यम से यूनिवर्सिटी में कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा जिससे छात्रों को इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिल सकेगा। 

इस अवसर पर आईआईए राजस्थान चैप्टर के चेयरमैन आर्किटेक्ट तुषार सोगानी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म स्टूडेंट्स को व्यापक अवसर प्रदान करता है। पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर आर्किटेक राहुल सिंघी ने आर्किटेक्चर क्षेत्र में कोलोब्रेशन की महत्ता बताते हुए चैप्टर की सफलता की शुभकामनाएं दीं। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट सुरेश चंद्र पाढ़ी ने समाज में आर्किटेक्चर के महत्व को रेखांकित किया।  इस अवसर पर एफपीए की एचओडी नीति खन्ना ने छात्रों को चैप्टर को सक्रिय बनाए रखने और अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल