कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अपराध पर नकेल : पुलिस की 45 टीम, 269 पुलिसकर्मी बदमाशों के 202 ठिकानों पर दबिश

74 बदमाश हत्थे चढे, एक्साइज, एमएमडीआर और आरएनसी एक्ट में तीन मामले दर्ज

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अपराध पर नकेल : पुलिस की 45 टीम, 269 पुलिसकर्मी बदमाशों के 202 ठिकानों पर दबिश

अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की पोस्ट करने वालों और गैंगस्टरों को फॉलो-लाइक करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई।

कोटपूतली। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से तड़के चलाए गए धरपकड़ अभियान में गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, डकैती, रंगदारी, स्थायी वारंटी, उद्घोषित और इनामी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई। ऑपरेशन में 45 पुलिस टीमों और 269 पुलिसकर्मियों ने मिलकर 202 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान 74 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और एक्साइज एक्ट, एमएमडीआर और आरएनसी एक्ट के तहत तीन नए मामले दर्ज किए गए।

पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की पोस्ट करने वालों और गैंगस्टरों को फॉलो-लाइक करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने किया। उनके निर्देशन में एएसपी वैभव शर्मा तथा शालिनी राज की अगुवाई हर थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गई।  एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे सघन धरपकड़ अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे अपराधियों के हौंसले पस्त हो रहे हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना