ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन : मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे, विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप

ब्लॉक अध्यक्ष को प्रदर्शन के लिए निर्देश

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन : मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे, विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप

कांग्रेसजनों ने पुतला दहन करते हुए मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के विपक्षी नेताओं के खिलाफ दुरुपयोग के आरोप लगाए।

जयपुर। सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को राजस्थान में सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन किए। प्रदेश में होने वाले प्रदर्शनों के बीच जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी सभी ब्लॉक अध्यक्ष को प्रदर्शन के लिए निर्देश जारी किए थे। 

जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश के बाद सी ब्लॉक अध्यक्षों ने सिविल लाइंस, आदर्शनगर, हवामहल, सांगानेर, मालवीयनगर, झोटवाड़ा, विद्याधरनगर, बगरू आदि विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर के प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने पुतला दहन करते हुए मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के विपक्षी नेताओं के खिलाफ दुरुपयोग के आरोप लगाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश