बजट के अभाव में अधर में बांधों की मरम्मत का कार्य, किसानों की बढ़ी चिंता

संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा चुकी 

बजट के अभाव में अधर में बांधों की मरम्मत का कार्य, किसानों की बढ़ी चिंता

पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित तीन हजार से अधिक बांधों की मरम्मत का काम बजट की कमी के चलते अधर में लटका हुआ है।

जयपुर। पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित तीन हजार से अधिक बांधों की मरम्मत का काम बजट की कमी के चलते अधर में लटका हुआ है। इन बांधों का संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है, लेकिन मानसून से पहले इनकी मरम्मत का लक्ष्य अधूरा रह गया। जयपुर जिले के 82 बांध भी जल संसाधन विभाग (WRD) को हस्तांतरित किए जा चुके हैं, लेकिन बजट के अभाव में सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका।

सूत्रों के अनुसार, बजट उपलब्ध नहीं होने से मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त बांधों में पानी रुकना मुश्किल होगा। इसका सीधा असर हजारों किसानों पर पड़ेगा, जो सिंचाई के लिए इन बांधों पर निर्भर हैं। WRD और पंचायती राज विभाग ने मानसून से पहले बांधों को सुधारने का फैसला लिया था, लेकिन बजट न मिलने से यह योजना पूरी नहीं हो पाई।

किसान लंबे समय से बांधों की मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही आवश्यक बजट आवंटित नहीं हुआ तो मानसून के पानी का समुचित उपयोग नहीं हो सकेगा, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

Read More अजमेर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप! रामनगर दयानंद कॉलोनी में रविवार को लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट, 6 घायल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी