सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में विवाद, 2 घंटे रुकी रही अंत्येष्टि

 परिजन मृतक को सभी सेवा लाभों का लिखित आश्वासन देने पर अडे

सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में विवाद, 2 घंटे रुकी रही अंत्येष्टि

 13 फरवरी की रात साथी दो जवानों पर सर्विस रायफल से फायरिंग कर की थी हत्या, फिर खुद को भी कर लिया शूट

झुंझुनूं। मणिपुर में अपने दो साथी जवानों की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सीआरपीएफ के जवान संजय कुमार के अंतिम संस्कार में विवाद खड़ा हो गया। झुंझुनूं जिले की पिलानी तहसील के बिगोदना गांव के मुक्तिधाम में परिजनों और ग्रामीणों ने करीब दो घंट तक अंत्येष्टि रोके रखी। बाद में सकारात्मक वार्ता के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार का कहना था कि सीआरपीएफ न तो सैन्य सम्मान दे रही है और न ही घटना की पूरी जानकारी दे रही है। ग्रामीणों ने मांग रखी कि परिवार को मिलने वाले सभी सेवा लाभों का लिखित आश्वासन दिया जाए। दिल्ली से बॉडी लाने वाली टुकड़ी के इंचार्ज इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह भास्कर और मणिपुर से आए कांस्टेबल सोनू राव ने ग्रामीणों की मांग पर कंपनी के सैकण्ड कमांडेंट आॅफिसर आशीष मिश्रा से संपर्क किया गया। मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।

 परिवार में मचा कोहराम  
शनिवार सुबह सीआरपीएफ की गाड़ी से जवान संजय कुमार की पार्थिव देह को ग्राम बिगोदना स्थित घर लाया गया। इस दौरान परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बॉडी को गांव के अंत्येष्टि स्थल पर ले जाया गया जहां सीआरपीएफ अधिकारियों समेत ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। 

13 फरवरी की रात फायरिंग 
इम्फाल वेस्ट (मणिपुर) जिले के लामफेल के सीआरपीएफ कैंप में 13 फरवरी की रात करीब 8:20 बजे हेड कांस्टेबल संजय कुमार मेघवाल ने अपने साथियों पर सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में सब इंस्पेक्टर तिलकराज और कांस्टेबल राजीव रंजन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 8 अन्य जवान घायल हो गए थे। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

बेटे को नसीहत, सीआरपीएफ की नौकरी मत करना
इस दौरान रोते हुए जवान के बेटे ने कहा-पिता ने फोन पर कहा था, तुम खूब पढ़ाई करो। सीआरपीएफ की नौकरी मत करना ये बहुत हार्ड होती है।

Read More वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग की पहल : ‘कैरेकल’ को बचाने के लिए जैसलमेर में खुलेगा गोट बैंक, बकरी का शिकार करने पर पशु पालक को मुआवजे के रूप में मिलेगी स्वस्थ बकरी

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी