पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट फेस्ट : कैंपस बना स्टूडेंट्स के एंटरप्रेन्योरशिप और क्रिएटिविटी का मंच, अनोखी थीम वाली लगी स्टॉल्स

कस्टमर कनेक्ट और संचालन प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट फेस्ट : कैंपस बना स्टूडेंट्स के एंटरप्रेन्योरशिप और क्रिएटिविटी का मंच, अनोखी थीम वाली लगी स्टॉल्स

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय मैनेजमेंट फेस्ट 2025 का आयोजन हुआ। बीबीए-एमबीए छात्रों ने नवाचार, उद्यमिता और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन में क्लार्क्स ग्रुप के चेतन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। फेस्ट में 90 थीम आधारित स्टॉल्स और निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा रही।

जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से एक दिवसीय मैनेजमेंट फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से कैंपस इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और क्रिएटिविटी के जीवंत केंद्र में परिवर्तित हो गया। फेस्ट में बीबीए व एमबीए स्टूडेंट्स ने अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से अपने प्रबंधकीय कौशल का प्रदर्शन किया। क्लार्क्स गु्रप के एचआर के एसोसिएट डायरेक्टर चेतन शर्मा इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्टूडेंट्स के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उद्यमिता की भावना की सराहना की।

शर्मा ने प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट माहौल में व्यावहारिक अनुभव, नेतृत्व और अनुकूलन क्षमता के महत्व पर जोर दिया। फेस्ट के मुख्य आकर्षण के तौर पर यहां 90 अनोखी थीम वाली स्टॉल्स लगाई गई। इन पर खानपान के सामान, गेम्स, वस्त्र, एक्सेसरीज, क्रोशिया उत्पाद, हस्तनिर्मित व कलात्मक शिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए। फेस्ट के दौरान फैकल्टी व स्टूडेंट्स के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। फेस्ट की थीम की विविधता और मौलिकता ने स्टूडेंट्स को मार्केटिंग, ब्रांडिंग, कस्टमर कनेक्ट और संचालन प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान