युवा कांग्रेस की बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को दो टूक संदेश, पार्टी मजबूत करने वालों को मिलेगी जगह

युवा कांग्रेस की बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को दो टूक संदेश, पार्टी मजबूत करने वालों को मिलेगी जगह

पूनिया ने कहा कि लोग भाजपा सरकार की कार्यशैली से नाराज नजर आ रहे हैं और न्याय के लिए कांग्रेस की तरफ देखने लगे हैं। हमें अभी से लोगों की आवाज बनकर काम करना होगा।

जयपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की पीसीसी मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद और प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक में शाहिद और पूनिया ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद युवा कांग्रेस की भूमिका राजस्थान में बढ गई है। आगामी विधानसभा उपचुनाव और पंचायत-निकाय में भी युवाओं की बडी भूमिका रहेगी। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रभारियों की रिपोर्ट में कई युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के निष्क्रिय रहने की जानकारी सामने आई थी। कुछ के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की रिपोर्ट भी मिली। हमने उनको फिलहाल पदों पर होल्ड कर दिया है। इन पदाधिकारियों का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर इन्हें पदों से हटाने की कार्यवाही की जाएगी और नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। आगामी दिनों में केवल पार्टी को मजबूत करने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी।

पूनिया ने कहा कि लोग भाजपा सरकार की कार्यशैली से नाराज नजर आ रहे हैं और न्याय के लिए कांग्रेस की तरफ देखने लगे हैं। हमें अभी से लोगों की आवाज बनकर काम करना होगा। राहुल गांधी की सोच से लोगों को जोड़ना होगा। केंद्र सरकार भी लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में बना हुआ है।हमें एकजुट होकर इनकी रक्षा करनी होगी। युवा कांग्रेस आगामी दिनों में  युवाओं, बेरोजगारों, किसानों और आम आदमी के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल