डिग्गी कल्याण जी की पदयात्रा में उमड़ा भक्ति का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ ने भरा जोश
वातावरण पूरी तरह भक्ति में रंग गया
सावन मास में आयोजित डिग्गी कल्याण जी की 60वीं पारंपरिक लक्खी पदयात्रा में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
जयपुर। सावन मास में आयोजित डिग्गी कल्याण जी की 60वीं पारंपरिक लक्खी पदयात्रा में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु तड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचने लगे, जहां से वे पदयात्रा में सम्मिलित हुए।
भक्तों की टोली में ढोल-नगाड़ों और बाजों की गूंज के साथ श्रद्धा की झलक स्पष्ट दिखाई दी। महिलाएं भक्ति रस से सराबोर होकर भजनों पर झूम उठीं। "बाजे छे, बाजे छे कल्याण धणी के बाजा..." जैसे भक्ति गीतों की धुन पर महिलाएं नृत्य करती रहीं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति में रंग गया।
हालांकि, आकाश में बादल छाए हुए हैं और हल्की फुहारें भी हुईं, लेकिन श्रद्धा का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा। श्रद्धालु पग-पग पर दंडवत करते हुए पदयात्रा में आगे बढ़ रहे हैं। पदयात्रा के संयोजक श्रीजी ने बताया कि पूरे मार्ग में यात्रियों के लिए ठहरने, जलपान और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

Comment List