बिड़ला ऑडिटोरियम में शिल्पकारी एग्जीबिशन का शुभारंभ

आर्टीजंस की भावनाओं को प्रदर्शित करता है

बिड़ला ऑडिटोरियम में शिल्पकारी एग्जीबिशन का शुभारंभ

यहां प्रदर्शित आर्टवर्क की विविधता हमारे देश को परिभाषित करने वाली शिल्पकला का सच्चा उत्सव है।

जयपुर। भारतीय हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक अग्रणी मंच 'शिल्पकारी', 2 दिवसीय एग्जीबिशन का बिड़ला ऑडिटोरियम में भव्य आगाज हुआ। एग्जीबिशन का उद्घाटन फिक्की फ्लो जयपुर की चेयरपर्सन, रघुश्री पोद्दार; सीआईआई-आईडब्ल्यूएन राजस्थान, चेयरवुमन, निवेदिता आर सारदा और फोर्टी वुमन विंग, प्रेसिडेंट, डॉ अल्का गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेडिटेशन एक्सपर्ट और यगन आचार्या, निर्मला सेवानी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ एग्जीबिशन का शुभारंभ किया गया। यह एग्जीबिशन बिड़ला ऑडिटोरियम के फ्रंट लॉन्स में 6 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगी। 

इस अवसर पर पोद्दार ने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत को 'शिल्पकारी' के माध्यम से एक मंच पर साथ लाना वास्तव में सराहनीय पहल है। यहां प्रदर्शित आर्टवर्क की विविधता हमारे देश को परिभाषित करने वाली शिल्पकला का सच्चा उत्सव है। चंदेरी की जटिल बुनाई से लेकर बांधनी के जीवंत रंगों तक, हर एक प्रोडक्ट परंपरा, रचनात्मकता और हमारे आर्टीजंस की भावनाओं को प्रदर्शित करता है। यह एग्जीबिशन सिर्फ प्रोडक्ट्स के शोकेस से कहीं अधिक है। यह उस कला और संस्कृति को भी ट्रिब्यूट है, जिससे भारत की विश्व में पहचान है।

शिल्पकारी की संस्थापक, शिल्पी भार्गव ने बताया कि इस एग्जीबिशन में कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और स्टेट अवॉर्ड विजेता आर्टीजंस और कलाकारों द्वारा तैयार कला और शिल्प के उत्कृष्ट, हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां हैंडक्राफ्टेड टैक्सटाइल की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें अजरख, इको प्रिंट और कलमकारी जैसे प्रसिद्ध हस्त प्रिंट और पेंट शामिल हैं। पारंपरिक एम्ब्राएडरी वर्क, जैसे कि एप्लिक और टांका, जरदोजी, चिकनकारी, कश्मीरी, फुलकारी, और कांथा भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आशावाली ब्रोकेड, चंदेरी, तंगालिया, भुजोड़ी, जामदानी, हिमालयन हैंडलूम, कोसा सिल्क, माहेश्वरी, पटोला और इकत जैसी जटिल बुनाई वाले वस्त्रों के साथ- साथ बाटिक, बांधनी, शिबोरी और इटाजिम जैसी प्रिंटिंग तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।
विजिटर्स के लिए एग्जीबिशन में विविध प्रकार के उत्पाद शामिल किए गए हैं। इसमें किलिम एक्सेसरीज, हाथ से बुने हुए केन प्रोडक्ट्स, सस्टेनेबल नारियल के शैल की मोमबत्तियां, सेरेमिक्स, चिकनकारी एक्सेसरीज, सबई ग्रास प्रोडक्ट्स, बच्चों के लिए हस्तनिर्मित शैक्षिक किट्स, रंगीन ग्लास पर हैंड-पेंटेड क्राफ्ट, हस्तनिर्मित लेदर गुड्स, कच्छ के कारीगरों द्वारा प्रोडक्ट्स के साथ ही पारंपरिक मेटलवर्क शामिल हैं।

 

Read More जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान में निवेश अवसरों पर चर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध