नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी

समस्याओं के निराकरण के लिए 7 दिन का समय दिया गया था

नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
मनोचिकित्सा केंद्र में नर्सिंग कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू। समन्वय समिति अध्यक्ष केके यादव के अनुसार, 6 अक्टूबर को नर्सिंग अधीक्षक को ज्ञापन देकर सात दिन का समय दिया गया था। समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया।

जयपुर। मनोचिकित्सा केंद्र जयपुर में वार्डों में नर्सेज की समस्याओं और स्टाफ की कमी को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बुधवार को धरने के पहले दिन नर्सेज ने अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। मनोचिकित्सा केंद्र की समन्वय समिति के अध्यक्ष केके यादव ने बताया कि नर्सेज की समस्याओं को लेकर पहले भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण अब अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर सुनवाई होने तक धरना लगातार जारी रहेगा। चेतन जोशी ने बताया कि वार्डों में नर्सेज को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने के लिए 6 अक्टूबर 2026 को नर्सिंग अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन के माध्यम से वार्डों में नर्सिंग स्टाफ से जुड़ी परेशानियों के समाधान की मांग की गई थी।

साथ ही, प्रशासन को समस्याओं के निराकरण के लिए 7 दिन का समय दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही नर्सेज की समस्याओं पर सुनवाई की गई। इससे नाराज नर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन