इंदिरा मायाराम का निधन, अशाक गहलोत समेत कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदना
मायाराम लंबे समय से बीमार थी
इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कांग्रेस के नेताओं ने इंदिरा मायाराम के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
जयपुर। सांगानेर विधानसभा सीट पर 2 बार कांग्रेस को जीत दिलाने वाली गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रही इंदिरा मायाराम का देर रात निधन हो गया। मायाराम लंबे समय से बीमार थी। इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कांग्रेस के नेताओं ने इंदिरा मायाराम के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
इंदिरा मायाराम 1998 से 2003 तक गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में संस्कृत राज्यमंत्री रही। उनके बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस रहे है। अरविंद केंद्र सरकार में वित्त सचिव भी रहे और वर्तमान में अरविंद मायाराम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार है। इंदिरा मायाराम राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी है। इसके साथ ही वह नेहरू युवा केंद्र बोर्ड के चेयरमैन भी रही। इंदिरा मायाराम ने एक बार नहीं, बल्कि 2 बार यहां से विधायक रही। उनके व्यक्तित्व का ही असर था कि ना तो उनके पहले और न उनके बाद कांग्रेस पार्टी को सांगानेर सीट पर जीत मिल सकी है। उन्होंने भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को हराया था।

Comment List