उद्योग मंत्री राठौड़ और जनजाति विकास मंत्री खराड़ी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएँ, कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

दूसरे दिन करीब 40 कार्यकर्ताओं की सुनवाई

उद्योग मंत्री राठौड़ और जनजाति विकास मंत्री खराड़ी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएँ, कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सुनवाई के दूसरे दिन उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। दोनों मंत्रियों ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सुनवाई के दूसरे दिन उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। दोनों मंत्रियों ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं से संबंधित दस्तावेज भी एकत्रित किए गए, जिन्हें विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु भेजा जाएगा।

दूसरे दिन करीब 40 कार्यकर्ताओं की सुनवाई की गई। पार्टी कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं से पहले एक फ़ॉर्म भरवाया जा रहा है, जिसके आधार पर उन्हें अंदर मौजूद मंत्रियों के पास भेजा जा रहा है। पार्टी कार्यालय में यह सुनवाई 1 दिसंबर से शुरू हुई है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार दो-दो मंत्री कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग