मुख्य सड़कों पर छाया अंधेरा : रोड लाइटें बंद, ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश

दो फोर आर्म पोल देने का प्रस्ताव पारित किया

मुख्य सड़कों पर छाया अंधेरा : रोड लाइटें बंद, ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश

विद्युत समिति सी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एनर्जी सेविंग प्रोजेक्ट पर दोबारा से निगम स्तर पर प्रक्रिया अपनाते हुए एनर्जी सेविंग व पर्याप्त रोशनी व्यवस्था होनी चाहिए

जयपुर। शहर में मुख्य सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है और नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। निगम ग्रेटर विद्युत समिति एक एवं सी की निगम ग्रेटर मुख्यालय में आयोजित बैठक में संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति ए की अध्यक्ष रश्मि सैनी और समिति सी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी रोड पर रोड लाइट बंद नहीं होनी चाहिए और इसके लिए अधिकारी नियमित निगरानी करें। बैठक में सैनी ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप शर्मा को फटकार लगाई उन्होंने कहा कि समय पर लाइट ठीक नहीं हो रही है और न ही ठेकेदारों की पेनल्टी लग रही है। 

विद्युत समिति सी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एनर्जी सेविंग प्रोजेक्ट पर दोबारा से निगम स्तर पर प्रक्रिया अपनाते हुए एनर्जी सेविंग व पर्याप्त रोशनी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप शर्मा ने जो जानकारी दी उस पर समिति के सदस्यों ने आपत्ति भी दर्ज कराई। बैठक में समिति सदस्यों में रामप्रसाद, महेंद्र शर्मा, दिनेश गौड़, रणवीर सिंह, सुनीता अग्रवाल, कविता कटियार, अर्चना शर्मा, नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में  एक वार्ड में एक हाई मास्क लाइट लगाने, पांच सीमेंट के पोल और दो फोर आर्म पोल देने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला