पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए इंटरनेशनल स्टूडेंट्स

फैकल्टी मेंबर्स के घर आमंत्रित किया गया

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए इंटरनेशनल स्टूडेंट्स

इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया। इस पहल में यूनिवर्सिटी की ओर से समीर, आनंद झा, डॉ. प्रज्ञा और डॉ. मोनिका ने इन छात्रों की मेजबानी की।

जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को दीपावली पर्व के जरिए भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिला। इनके लिए यूनिवर्सिटी द्वारा इन स्टूडेंट्स को कुछ स्थानीय स्टूडेंट्स व फैकल्टी मेंबर्स के घर आमंत्रित किया गया। यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने साथ मिलकर दिवाली सहित अन्य भारतीय त्योहारों की जानकारी ली और पूजा-अर्चना की और पटाखों व मिठाइयों के जरिए रोशनी के इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया। इस पहल में यूनिवर्सिटी की ओर से समीर, आनंद झा, डॉ. प्रज्ञा और डॉ. मोनिका ने इन छात्रों की मेजबानी की।

यूनिवर्सिटी के को फाउंडर राहुल सिंघी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेज में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या अब 100 पार कर चुकी है। इनमें जिम्बाब्वे, माली, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, आइवरी कोस्ट, सूडान, गाम्बिया, लेसोथो, स्वाजीलैंड व लाइबेरिया देशों के स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन स्टूडेंट्स के जरिए पूर्णिमा यूनिवर्सिटी न सिर्फ अपने शैक्षणिक क्षितिज का विस्तार कर रही है, बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों तक अपनी वैश्विक पहुंच भी बना रही है।

दूसरे देशों के ये स्टूडेंट यहां अपने साथ समृद्ध संस्कृतियां व दृष्टिकोण लेकर आते हैं, जो हमारे कैंपस के अनुभव को और समृद्ध बनाते हैं और वैश्विक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देते हैं। इन स्टूडेंट्स को विविधतापूर्ण वातावरण के साथ-साथ अत्याधुनिक व विशिष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। भारतीय परंपराओं व आतिथ्य से रूबरू कराने की पहल के तहत इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को दिवाली की सांस्कृतिक समृद्धि से परिचित कराना भी इन सुविधाओं का ही एक भाग था।

 

Read More सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि...
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार 
पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव