भजनलाल पर फोन टेपिंग और जासूसी के आरोपों की हो जांच : किरोड़ी ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, डोटासरा ने विधानसभा में सरकार को घेरा; सच जानना चाहती है जनता
मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचारियों को लूट की खुली छूट है
एक कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने मुखिया पर जासूसी कर 'भ्रष्टाचारियों को बचाने' का मामला पूरी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार में डूबे होने का प्रमाण है।
जयपुर। केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के अपनी ही सरकार पर फोन टेपिंग और जासूसी के आरोप लगाने पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घेरते हुए जांच की मांग की है। डोटासरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री पर 'फोन टैपिंग' और 'जासूसी' करने का गंभीर एवं संगीन आरोप लगा रहे हैं। एक कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने मुखिया पर जासूसी कर 'भ्रष्टाचारियों को बचाने' का मामला पूरी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार में डूबे होने का प्रमाण है।
किरोड़ी के आरोपों से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचारियों को लूट की खुली छूट है। कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने मुखिया पर इससे बड़ा आरोप नहीं हो सकता, क्योंकि गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है। मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के आरोपों की जांच होनी चाहिए। साथ ही संगीन आरोपों पर मुखिया का स्पष्टीकरण भी आना चाहिए। राजस्थान की जनता सच जानना चाहती है।
Comment List