PINKCITY PRESS CLUB चुनाव 2022: अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा ने मारी बाजी, महासचिव पद पर रघुवीर जांगिड़ जीते
कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम जीते
जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद गुरूवार को मतगणना हुई। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों में जीत-हार को लेकर पत्रकारों अलग-अलग तरह की चर्चा रही। लेकिन मतणना के बाद तस्वीर साफ हो पाई। मतगणना के बाद पदाधिकारियों के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा ने अपने प्रतिद्वंदी राधारमण शर्मा से 117 वोटों से जीत दर्ज की । मुकेश मीणा को 368 वोट मिले वहीं राधारमण को 251 मत मिले हैं। महासचिव पद पर काटे की टक्कर में रघुवीर जांगिड़ महज 11वोटों से विजयी रहें। उनको 329 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामेंद्र सोलंकी को 318 वोट ही मिलें। उपाध्यक्ष पद पर पंकज शर्मा को 386 और गिर्राज गुर्जर को 326 वोट मिले हैं और दोनों विजय घोषित किए गए हैं कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम को 401 वोट मिले और उन्हें कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डीसी जैन को मात्र 194 वोट ही मिल सके हैं।
वहीं कार्यकारिणी के निर्वाचित सदस्य राहुल भारद्वाज- 402,विजेंद्र जायसवाल- 393,संतोष कुमार शर्मा- 358,पुष्पेंद्र सिंह राजावत- 354,अनिता शर्मा- 341,जितेश शर्मा- 334,महेश पारीक- 331,दिनेश कुमार शर्मा- 327,नमोनारायण अवस्थी- 319 और विकास आर्य- 225 को वोट मिले हैं ।
| पिंक सिटी प्रेसक्लब चुनाव मतगणना परिणाम | |||
| पद | किसको कितने मत मिले | किसको कितने मत मिले | विजयी प्रत्याशी |
| अध्यक्ष | मुकेश मीना-368 | राधारमण- 251 | मुकेश मीणा जीते |
| महासचिव | रघुवीर जांगिड़- 329 | रामेन्द्र सोलंकी- 318 | रघुवीर जांगिड़ जीत |
| कोषाध्यक्ष | राहुल गौतम- 401 | डी सी जैन- 194 | राहुल गौतम जीते |
| उपाध्यक्ष | पंकज शर्मा- 386 | गिर्राज गुर्जर- 326 | दोनों प्रत्याशी उपाध्यक्ष पद पर जीते |

Comment List