Jaipur Airport: कोहरे के कारण देरी से रवाना हो रहे विमान
जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरे से फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ा हुआ है। चलते एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो रहे हैं। आज भी कुछ फ्लाइट देरी से रवाना हुई।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरे से फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ा हुआ है। चलते एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो रहे हैं। आज भी कुछ फ्लाइट देरी से रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण इंडिगो की जयपुर से सुबह 6:45 बजे उदयपुर जाने वाली फ्लाइट सुबह 8:40 बजे, इंडिगो की जयपुर से सुबह 6:45 के भोपाल जाने वाली फ्लाइट सुबह 9:05 बजे, विस्तारा की जयपुर से सुबह 6:30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट सुबह 8:30 बजे रवाना हुई।
इसी प्रकार इंडिगो की जयपुर से सुबह 8:35 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट सुबह 10:35 बजे, स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9 के वाराणसी जाने वाली फ्लाइट सुबह 11:30 बजे, इंडिगो की जयपुर से सुबह 9:05 देहरादून जाने वाली फ्लाइट सुबह 10:25 बजे, स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:25 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट सुबह 11:25 बजे रवाना हुई।
Comment List