भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी पर कांग्रेस में गरमाई सियासत

अनिल चौपड़ा ने बयान देकर अपना विरोध दर्ज कराया

भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी पर कांग्रेस में गरमाई सियासत

कुछ भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर कांग्रेस के अंदर ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चौपड़ा ने बयान देकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

जयपुर। कुछ भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर कांग्रेस के अंदर ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चौपड़ा ने बयान देकर अपना विरोध दर्ज कराया है। विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर ऐसे मुकदमे वापस नहीं लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि जिन मुकदमों में चालान पेश हो चुका है, उन्हें वापस नहीं लिया जाए। यह सियासी सद्भाव नहीं होकर आपसी बचाव का रास्ता खोलना होगा। कोटा में जिन चार भाजपा नेताओं के केस वापस लिए जा रहे हैं, वैसे केस आम आदमियों के भी हैं, उन्हें भी वापस लिया जाए।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि भाजपा राज में कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलनों में लाठियां खाई और उन पर मुकदमे दर्ज हुए। इन मुकदमों को वापस नहीं लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता साढ़े तीन साल में मुकदमे वापस लेने के लिए भटक रहा है। एक तरफ तो केन्द्र सरकार हमारे नेता राहुल गांधी के पीछे ईडी के जरिए पीछे पड़ी हुई है। दूसरी ओर हमारी सरकार भाजपा नेताओं के मुकदमे वापस लेने में लगी हुई है। चौपड़ा ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन और सीएम अशोक गहलोत से आग्रह है कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमों को वापस ले। ये कार्यकर्ता कई सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान