खराब मौसम के चलते जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट पर यात्रियों में अफरा-तफरी
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में खराब मौसम के चलते इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर–चंडीगढ़ फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में खराब दृश्यता और मौसम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
जयपुर। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में खराब मौसम के चलते इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर–चंडीगढ़ फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट रोज़ाना जयपुर से दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इसे उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल सकी। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
कई यात्री जरूरी काम, व्यवसायिक बैठक और निजी कारणों से चंडीगढ़ जा रहे थे। अचानक फ्लाइट रद्द होने से उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने एयरलाइन से रिफंड और अगली फ्लाइट में समायोजन की मांग की। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में खराब दृश्यता और मौसम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

Comment List