वाहन फिटनेस व्यवस्था में बड़ा बदलाव : परिवहन विभाग करेगा 33 फिटनेस केंद्रों को बंद, 19 फिलहाल संचालित

ऑटोमोबाइल भिवाड़ी सहित कुल 33 केंद्र शामिल

वाहन फिटनेस व्यवस्था में बड़ा बदलाव : परिवहन विभाग करेगा 33 फिटनेस केंद्रों को बंद, 19 फिलहाल संचालित

राज्य में वाहन फिटनेस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित 33 निजी वाहन फिटनेस केंद्रों का संचालन बंद किया जाएगा। केंद्रों के बंद होने के बाद वाहन चालकों को फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जयपुर। राज्य में वाहन फिटनेस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित 33 निजी वाहन फिटनेस केंद्रों का संचालन बंद किया जाएगा। इनमें शांति व्हीकल, श्री श्याम व्हीकल जयपुर, वत्सल शाहपुरा, तिरुपति एसोसिएट्स दौलतपुरा, मौरीजा चौमू, नवदुर्गा फिटनेस चूरू, नंदन फिटनेस नसीराबाद, हिन्दुस्तान ऑटोमोबाइल सीकर, नोखा व्हीकल, मील मोटर्स चूरू, अरिहन्त व्हीकल दौसा, शाहपुरा व्हीकल भीलवाड़ा, सीकर व्हीकल सीकर, जीवाई फिटनेस झुंझुनूं, मत्स्य फिटनेस अलवर, अलवर ऑटोमोबाइल, एमएंडडी ऑटोमोबाइल भिवाड़ी सहित कुल 33 केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों के बंद होने के बाद वाहन चालकों को फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि परिवहन विभाग ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) खोलने पर जोर दे रहा है। विभाग ने 2 जुलाई 2025 को ATS की नई गाइडलाइन लागू की थी। इसके तहत 31 जुलाई 2025 तक कुल 168 आवेदन प्राप्त हुए। प्रारंभिक जांच में 84 आवेदन कमियों के चलते खारिज कर दिए गए, जबकि 47 आवेदकों को प्राथमिक पंजीयन प्रमाण पत्र (PRC) जारी किया गया है। शेष 37 आवेदन अभी विभागीय विचाराधीन हैं। हाईकोर्ट ने इन लंबित आवेदनों को 31 जनवरी तक निस्तारित करने के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि 33 केंद्र बंद होने के बावजूद वैधता अवधि वाले 19 फिटनेस केंद्र फिलहाल संचालित रहेंगे, जिससे अस्थायी रूप से व्यवस्था संभाली जा सकेगी। फिर भी ATS शुरू होने तक वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सवाल बने हुए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब