यूजीसी काले कानून के विरोध में शंखनाद सभा, 1 फरवरी को शहीद स्मारक पर होगा जनआक्रोश

छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता की ओर धकेल रहा

यूजीसी काले कानून के विरोध में शंखनाद सभा, 1 फरवरी को शहीद स्मारक पर होगा जनआक्रोश

देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर कथित हमले और यूजीसी के नए कानून के विरोध में 1 फरवरी रविवार को शहीद स्मारक, जयपुर में शंखनाद सभा का आयोजन किया जाएगा। यह सभा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।

जयपुर। देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर कथित हमले और यूजीसी के नए कानून के विरोध में 1 फरवरी रविवार को शहीद स्मारक, जयपुर में शंखनाद सभा का आयोजन किया जाएगा। यह सभा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन का उद्देश्य यूजीसी के उस कानून के खिलाफ जनआक्रोश को संगठित करना है, जिसे शिक्षा की स्वायत्तता समाप्त करने, जातीय भेदभाव को बढ़ावा देने और शिक्षकों व विद्यार्थियों की आवाज दबाने वाला बताया जा रहा है। सभा को लेकर ब्राह्मण नेता सुनील उज्जैनिया, बिर्दीचंद शर्मा,‌एसडी‌‌ शर्मा सहित अन्य सामाजिक व शैक्षणिक नेताओं ने कहा कि आज़ादी के 80 वर्षों में सभी सरकारों ने संविधान की मूल भावना से हटकर नीतियां बनाई हैं, जिससे शिक्षा, नौकरी और छात्रवृत्ति के क्षेत्र में जातिगत भेदभाव बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी का नया कानून विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सीधा प्रहार है और यह छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता की ओर धकेल रहा है।

नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूजीसी काला कानून वापस लो, शिक्षा पर हमला बंद करो और जातीय भेदभाव समाप्त करो‌ जैसे नारों के साथ इस सभा के माध्यम से सरकार तक विरोध की आवाज़ पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण लेकिन पूरी मजबूती के साथ चलाया जाएगा। सभा में विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल