आबकारी सरचार्ज पेटे दो साल में 1380 करोड़ की भारी वसूली, खर्च की पारदर्शिता पर उठे सवाल

गौशालाओं के नाम पर मिलने वाली सहायता राशि को लेकर भी सवाल

आबकारी सरचार्ज पेटे दो साल में 1380 करोड़ की भारी वसूली, खर्च की पारदर्शिता पर उठे सवाल

राज्य सरकार की आबकारी नीति और सरचार्ज वसूली को लेकर विधानसभा में सवाल उठाए गए। दस्तावेजों के अनुसार शराब बिक्री पर लगाए गए सरचार्ज से सरकार को बीते दो वर्षों में 1380 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है, लेकिन इस राशि के उपयोग और लाभ को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं।

जयपुर। राज्य सरकार की आबकारी नीति और सरचार्ज वसूली को लेकर विधानसभा में सवाल उठाए गए हैं। दस्तावेजों के अनुसार शराब बिक्री पर लगाए गए सरचार्ज से सरकार को बीते दो वर्षों में 1380 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है, लेकिन इस राशि के उपयोग और लाभ को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023-24 में आबकारी सरचार्ज से करीब 631 करोड़ रुपए और 2024-25 में लगभग 750 करोड़ रुपए की आय हुई। यानी कुल मिलाकर 1380 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की गई। इसके बावजूद यह साफ नहीं है कि यह पैसा आम जनता या सामाजिक कल्याण के लिए किस हद तक प्रभावी रूप से खर्च किया गया।

सरकार की ओर से बताया गया है कि सरचार्ज की राशि अलग से किसी विभाग को नहीं दी गई, बल्कि इसे सामान्य राजस्व में शामिल किया गया। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि सरचार्ज लगाने का वास्तविक उद्देश्य क्या था और इससे जुड़े सामाजिक दायित्वों का कितना पालन हुआ। इसी तरह गोशालाओं और पंजीकृत गौशालाओं के नाम पर मिलने वाली सहायता राशि को लेकर भी सवाल उठे हैं। दस्तावेज बताते हैं कि आबकारी सरचार्ज से प्राप्त राशि के मुकाबले गोशालाओं को दी गई सहायता 2338 करोड़ है, जो सरकार गौ-कल्याण को प्राथमिकता के तहत देने का दावा करती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना
अमेरिका ने दावा किया कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण होगा। व्हाइट हाउस की...
अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला