सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करवा कर जयपुर डेयरी कर रही है पावन कार्य : जोराराम कुमावत

581 दुग्ध उत्पादक तीर्थयात्रा पर रवाना

सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करवा कर जयपुर डेयरी कर रही है पावन कार्य : जोराराम कुमावत

जोराराम कुमावत ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि जयपुर डेयरी दुग्ध उत्पादकों को पावन तीर्थयात्रा कराकर श्रवण कुमार की तरह सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

जयपुर। दुग्ध संघ (जयपुर डेयरी) के 581 दुग्ध उत्पादक सदस्यों का दल रविवार को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ। ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन से गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्थान को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज, जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनिया एवं प्रबंध संचालक मनीष फौजदार सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी और दुग्ध उत्पादक भी उपस्थित रहे। जोराराम कुमावत ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि जयपुर डेयरी दुग्ध उत्पादकों को पावन तीर्थयात्रा कराकर श्रवण कुमार की तरह सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इस यात्रा में 341 पुरुष और 240 महिला दुग्ध उत्पादक सम्मिलित हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घुष्मेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। प्रत्येक ज्योतिर्लिंग पर राजस्थान के प्रतिष्ठित सहकारी ब्रांड सरस घी से पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी, जिससे यात्रा को विशेष धार्मिक गरिमा प्राप्त होगी। जयपुर डेयरी की ओर से यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। एक अनुभवी अधिकारियों और कर्मचारियों का दल यात्रा में साथ रहेगा। यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम दवाइयां एवं आवश्यक उपकरण साथ लेकर जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर
लिवाली बढ़ने से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपए प्रति किलो रही। बाजार...
राज्यपाल बागडे ने किया लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ, पहला चरण शुरू
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी : कांग्रेस का केन्द्र पर हमला, वेणुगोपाल का आरोप- चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम जनता पर डाला महंगाई का बोझ
फिर पुराना राग, हादसे के बाद चेता अनुभाग
नेपाल में ईंधन सस्ता तो गैस महंगी : कस्टम नियमों में ढील, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा
नोएडा में बस के पहिए के नीचे आई 7 वर्षीय छात्रा : स्कूल से लौट रही थी घर, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत
मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्रियों की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा