जयपुर नगर निगम ने की शुरुआत : पुलिस को लिखा पत्र, जनगणना कार्य में लापरवाही तो दर्ज होगी एफआईआर

प्रशिक्षण लिया, लेकिन कार्य नहीं किया

जयपुर नगर निगम ने की शुरुआत : पुलिस को लिखा पत्र, जनगणना कार्य में लापरवाही तो दर्ज होगी एफआईआर

जगतपुरा-झालाना जोन ने 10 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की है। आरोप है कि ट्रेनिंग लेने के बावजूद कर्मचारी जनगणना-2027 कार्य में शामिल नहीं हुए। निगम ने जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 का हवाला देते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

जयपुर। अगर किसी कर्मचारी ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरती, तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। इसकी शुरुआत जयपुर नगर निगम की ओर से कर दी गई है। निगम के जगतपुरा और झालाना जोन उपायुक्त ने जवाहर सर्किल थानाधिकारी कों पत्र लिख कर दस कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। इस पत्र में उस कानून का हवाला भी दिया गया है, जिसके तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है।  जोन उपायुक्त ममता नागर की ओर से शुक्रवार को लिखे इस पत्र में श्याम सुंदर दाधीच, अनुराधा सिंह, अल्का वर्मा, देवी सिंह पालावत कपिल शर्मा, मुराराी लाल शर्मा, मुरारीलाल बैरवा, निर्मला सैनी, संगीता मीणा एवं मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का कहा गया है। सभी कर्मचारी शिक्षक है और  जनगणना-2027 में प्रगणक लगाए गए है।

प्रशिक्षण लिया, लेकिन कार्य नहीं किया

इन सभी कर्मचारियों ने जनगणना के लिए ट्रेनिंग भी प्राप्त कर ली, लेकिन उपस्थित नहीं हो रहे है। इस संबंध में संबंधित प्रगणकों को जोन कार्यालय से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उसके बाद भी जोन कार्यालय में ना तो उपस्थिति दी है और ना ही एचएलबी में जनगणना का कार्य किया जा रहा है। इससे जनगणना कार्य प्रभावित हो रहा है। अब थानाधिकारी जवाहर सर्किल को संबंधित प्रगणकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

इस संबंध में जब जोन उपायुक्त ममता नागर से जानकारी चाही, तो उन्होंने इस तरह के पत्र लिखने से इंकार कर दिया। लेकिन जब उनको पत्र की प्रति के बारे में बताया गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना सा कहा कि जनगणना प्रगणकों को समझाया जा रहा है। पत्र अभी पुलिस को नहीं भेजा है। इस संबंध में जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद गुर्जर ने कहा कि जोन उपायुक्त की ओर से लिखा पत्र प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जांच की जा रही है।

Read More बस स्टैंड पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार : सामान बरामद, जानें पूरा मामला  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन