Jaipur News: लड़की से दोस्ती कर नोट्स देने के बहाने घर बुलाकर किया रेप, सिगरेट से दागा, न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
लड़की के विरोध किया तो सिगरेट से दागा
पीड़िता जयपुर के शिप्रापथ इलाके में मई 2022 से कॉम्पिटिशन एग्जाम की कोंचिग ले रही है। कोचिंग में ही उसकी अंकित मीणा नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद लड़के ने नोट्स देने के बहाने उसे कमरे पर बुलाकर नशीली चाय पिलाई।
जयपुर। बांसवाड़ा निवासी एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की से दोस्ती की। उसके बाद नोट्स के बहाने कमरे पर बुलाकर रेप कर दिया। लड़की के विरोध करने पर उसने सिगरेट से दागना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं न्यूड वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की उम्र 21 साल बताई जा रही है।
नशीली चाय पिलाकर किया रेप
पीड़िता जयपुर के शिप्रापथ इलाके में मई 2022 से कॉम्पिटिशन एग्जाम की कोंचिग ले रही है। कोचिंग में ही उसकी अंकित मीणा नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद लड़के ने नोट्स देने के बहाने उसे कमरे पर बुलाकर नशीली चाय पिलाई। फिर लड़की के साथ बेहोशी की हालत में रेप किया। आरोपी अंकित ने लड़की की न्यूड वीडियो भी बना ली। लड़की ने होश में आकर विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं लड़के ने सिगरेट दागकर टॉर्चर भी किया। आखिरकार पीड़िता ने इस वारदात के बारें में अपने परिजनों को बताया जिसके बाद शिप्रापथ थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Comment List