मालवीय नगर में 5 मंजिला बिल्डिंग को गिराया: बिल्डिंग के मालिक ने किया कार्रवाई का विरोध, कहा-हमने नगर निगम से पास कराया नक्शा

जेडीए की कार्रवाई, अस्पताल खाली कराया गया

मालवीय नगर में 5 मंजिला बिल्डिंग को गिराया: बिल्डिंग के मालिक ने किया कार्रवाई का विरोध, कहा-हमने नगर निगम से पास कराया नक्शा

जयपुर के मालवीय नगर स्थित निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग में दरारें आने के बाद जेडीए ने ध्वस्तीकरण शुरू किया। सुरक्षा के लिए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं और ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। भवन अनुमति को लेकर जांच जारी है।

जयपुर। मालवीय नगर के गिरधर मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग में अचानक दरारें आने के बाद जेडीए की टीम ने इमारत को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इससे पहले बिल्डिंग के पास में बने एक अस्पताल में एक अन्य बिल्डिंग को खाली कराया गया है। मौके पर जेडीए का दस्ता जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा।

अधिकारियों के अनुसार दोपहर बाद बिल्डिंग को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। सबसे पहले सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग के बेसमेंट को मलबे से भरा गया था और सपोर्ट में लगी दो क्रेनो को हटाया गया, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान किसी तरह की रिस्क न रहे। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जेडीए के पुलिस उपाधीक्षक इस्लाम खान ने बताया कि बिल्डिंग में गंभीर दरारें दिखने के बाद जेडीए और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल दो क्रेन लगाकर इमारत को सपोर्ट प्रदान किया। साथ ही आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया और ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया। उन्होंने बताया कि 233 वर्गगज के भूखंड पर निर्मित इस बिल्डिंग में बेसमेंट सहित 5 मंजिला निर्माण कार्य जारी था।

सूत्रों के मुताबिक यह भवन जेडीए क्षेत्राधिकार में आता है, लेकिन भवन स्वामी की ओर से नगर निगम में निर्माण अनुमति का शुल्क जमा कराने की बात सामने आई है। इस विसंगति को लेकर जांच जारी है। जेडीए अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, इसलिए इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सबसे पहले बिल्डिंग के साइड की दीवार और पिल्लर को तोड़ा जा रहा है। इस बिल्डिंग के मालिक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। मालिक ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

Read More कांग्रेस विधायक दल की बैठक : सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनी, बैठक में कांग्रेस के अधिकांश विधायकों सहित पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे; सचिन पायलट नहीं हुए शामिल

बिल्डिंग मालिक नरेश मलवानी ने कहा कि हमने नगर निगम से नक्शा पास कराया है। इसकी एवज में 1 लाख 24 हजार रुपए जमा भी कराए हैं। इस बिल्डिंग का काफी समय से निर्माण चल रहा है। जेडीए अधिकारी बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने पर राजनीतिक दबाव में तोड़ रहे हैं। वही जेडीए अधिकारियों का कहना है कि यह एरिया जेडीए का है। बताया जा रहा है कि इस ममाले में 1.48 से शुरू हुई करवाई और करीब 2.56 पर बिल्डिंग को गिरा दिया गया। 

Read More एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भजनलाल शर्मा ने कहा- बढ़ाया प्रदेश का गौरव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
जयपुर के श्याम नगर में 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल...
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह
भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई
गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग