जयपुर की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेया जोशी का राजस्थान अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन

जयपुर की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेया जोशी का राजस्थान अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन
सामान्य परिवार में पली बढ़ी श्रेया जोशी का राजस्थान महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

जयपुर। सामान्य परिवार में पली बढ़ी श्रेया जोशी का राजस्थान महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रेया का कहना है कि उसका देश के लिए खेलने का सपना है। क्रिकेटर श्रेया जोशी अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेल चुकी हैं, जिसमें उसका शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसके दम पर वह राजस्थान अंडर-19 महिला टीम में जगह बनाने में सफल हुई। ऑलराउंडर श्रेया ने बताया कि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता से खेलना शुरू किया था। उनके दादा शरद जोशी जो खुद इंडियन जूनियर टीम में खेले है और परिवार की तीन पीढ़ी क्रिकेट में है। चाचा सौरभ जोशी ने श्रेया को बेट हाथ में देकर क्रिकेट के गुर सिखाए और खेलने के लिए प्रेरित किया। चयन होने के बाद उनके परिजनों में खुशी देखने को मिली। जहां लोगों ने दिन भर उनके परिवारजनों को बधाइयां दी।

श्रेया ने सफलता का श्रेय दादी और मां को दिया 
श्रेया ने अपनी इस मेहनत का श्रेय अपनी दादी सरोज जोशी और मां दीपिका जोशी को दिया। श्रेया की इस मेहनत पर उनकी दादी ने कहा कि श्रेया ने क्रिकेट की बारीकियां सीखने के बाद अपने खेल के कौशल से राजस्थान महिला क्रिकेट टीम में स्थान पाया है। साथ ही उनकी मां दीपिका जोशी ने कहा कि श्रेया के पास  शानदार बल्लेबाजी तकनीक, प्रतिभाएं, निरंतरता और बड़े स्कोर बनाने की ललक साफ दिखती है, और हमें उम्मीद है कि श्रेया राजस्थान के साथ-साथ भारत के लिए भी खेलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ समझौता होने...
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर