जेडीए ने 26 बीघा भूमि पर बसाई जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई 

जेडीए ने 26 बीघा भूमि पर बसाई जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने विभिन्न इलाकों में 26 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों को ध्वस्त किया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में 26 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों को ध्वस्त किया। महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया जोन 14 के ग्राम वाटिका में वाटिका से लाखना रोड़ पर करीब आठ बीघा एवं ग्राम फतेहपुरा चाकसू कुम्हारियावास रोड़ पोद्दार कॉलेज के सामने करीब छह बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं बिना भू-रूपान्तरण करवाए अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। 

जोन 13 के ग्राम नायला से हटवाड़ा रोड, रानियावास में करीब चार बीघा, जोन 10 के ग्राम बल्लूपुरा केशव विद्यापीठ के पास जगदीश तांबी के फार्म हाउस में करीब पांच बीघा में सत्यम एन्कलेव एवं केशव विद्यापीठ चौराहा के पास पारस सेनेटरी के सामने करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों को भी ध्वस्त कर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता