जेडीए ने 10 अवैध डुप्लेक्स को किया सील : सरकारी भूमि को भी कराया अतिक्रमण मुक्त, निर्माणकर्ता को नोटिस जारी

अवैध निर्माण नहीं हटाने पर अवैध डूप्लेक्सों को सील किया

जेडीए ने 10 अवैध डुप्लेक्स को किया सील : सरकारी भूमि को भी कराया अतिक्रमण मुक्त, निर्माणकर्ता को नोटिस जारी

इस संबंध में निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर अवैध डूप्लेक्सों को सील किया गया। 

जयपुर। जेडीए ने जोन 13 ग्राम मोटू का बास सीकर रोड मुख्य हाइवे के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे 10 अवैध डूप्लेक्सों को सील किया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 13 स्थित सीकर रोड ग्राम मोटू का बास मुख्य हाइर्व के पास जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के कृषि भूमि पर निर्माणाधीन दस अवैध डूप्लेक्सों का निर्माण किया जा रहा था। इस संबंध में निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर अवैध डूप्लेक्सों को सील किया गया। 

इसी प्रकार जोन 14 स्थित ग्राम ग्वार ब्राह्यणान् में विप्र विहार जेडीए की आवासीय योजना में जेडीए स्वामित्व की करीब 10 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 40 स्थानों पर बनाए गए टीनशेडनुमा कमरे, कोठरियां, बाउण्ड्रीवाल, लोहे के गेट इत्यादि लगाकर घुमंतु जाति के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। हालांकि अतिक्रमण हटाने से पूर्व जिला कलक्टर ने इन परिवारों के विस्थापित करने के जेडीए को निर्देश दिए थे, लेकिन जेडीए ने इन परिवारों को बिना विस्थापित किए स्थानीय थाना सदर सांगानेर के जाप्ते के सहयोग से खाली कराया गया। इस भूमि को अनुमानित बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रूपए है।

कोटोकी ने बताया कि जोन 9 स्थित ग्राम गोनेर में गोनेर गढ़ के सामने करीब दो किमी एरिया तक दोनो तरफ रोड सीमा पर करीब 155 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई में टीनशेड, ढ़ाबा, भट्टी, थडियां ठेले, होर्डिंग, साईन बोर्ड, बाउण्ड्रीवाल व तिरपालए इत्यादि लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था। उन्होने बताया कि प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर किए गए अतिक्रमणों का हटाकर यातायात आवागमन को सुचारू करवाया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी