जोगेश्वर गर्ग बने राजस्थान विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक

सदन ज्यादा चले इसके प्रयास होंगे: जोगेश्वर

जोगेश्वर गर्ग बने राजस्थान विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक

पूर्व मुख्यमंत्री भैंरोसिंह शेखावत के 1990 के कार्यकाल में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री रह चुके गर्ग जालौर से पांचवी बार विधायक है। गर्ग साल 1990 के बाद 1993 में विधायक रहे।

जयपुर। जालोर के विधायक जोगेश्वर गर्ग को सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त गया है। इस संबंध में मंगलवार को विधानसभा सचिवालय ने आदेश जारी किए। गर्ग पिछली विधानसभा में विपक्षी भाजपा विधायक दल के सचेतक रह चुके हैं। उनके फ्लोर मैनेजमेंट के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LIC एजेंट से लेकर शेखावत के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं गर्ग
पूर्व मुख्यमंत्री भैंरोसिंह शेखावत के 1990 के कार्यकाल में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री रह चुके गर्ग जालौर से पांचवी बार विधायक है। गर्ग साल 1990 के बाद 1993 में विधायक रहे। इसके बाद साल 2003 तथा 2018 और 2023 में विधायक बने। बैंक की नौकरी छोड़कर 1990 में राजनीति में आए गर्ग भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। बैंक में नौकरी करने से पहले वह एलआईसी के एजेंट भी रह चुके हैं। गर्ग सन् 1968 से आरएसएस से जुड़े हुए है।

सदन ज्यादा चले इसके प्रयास होंगे: जोगेश्वर
सरकारी मुख्य सचेतक बनने के बाद जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विधानसभा का सदन ज्यादा से ज्यादा चले, इसके प्रयास किए जाएंगे। उनके विपक्ष समेत सभी विधायकों से मधुर संबंध है, इसलिए सदन को चलवाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सभी जायज बातों को तवज्जों दी जाएगी। पक्ष और विपक्ष को मिलाकर प्रदेश की जनता के हित में ज्यादा से ज्यादा काम कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 18 जनवरी को सर्वदलीय बैइक बुलाई जाएगी। बैठक में सभी दलों के विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष चर्चा करेंगे। सदन में 19 जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर बजट घोषणाओं के...
चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
आमेर महल के संरक्षण और सुविधाओं पर फोकस : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश
युवाओं के भविष्य पर हमला नीट घोटाला : भाजपा की गलत नीतियों ने लाखों छात्रों के सपनों को तोड़ा, सैलजा ने कहा- तय हो सरकार की जवाबदेही
अदालती आदेश की अवहेलना करने पर कलक्टर को अवमानना नोटिस, कोर्ट ने किया तलब
बीजापुर में भीषण हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग
ट्रेन में 63 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, सांसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार