हानिकारक रंग और फ्रोजर्न डेजर्ट मिलाकर बनाया जा रहा था ज्यूस

हानिकारक रंग और फ्रोजर्न डेजर्ट मिलाकर बनाया जा रहा था ज्यूस
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने टीम ने किया ज्यूस सेंटर का निरीक्षण 

जयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने राधा गोविंद ज्यूस सेंटर मानसरोवर पर निरीक्षण किया। यहां फलों के भंडारगृह में और फ्रीज में भारी मात्रा में गंदगी पाई गई। फ्रोजन डेजर्ट और रंग डालकर ज्यूस बनाए जा रहे थे।

ताजे फलों से जूस बनाने के बजाय फलों को कई दिन पूर्व ही काटकर फ्रीजर्स में भर रखा गया था। साथ ही हानिकारक रंग और पाम ऑयल का फ्रोजन डेजर्ट भी ज्यूस में मिलाया जा रहा था। डीप फ्रीजर में काली फंगस लगी हुई थी और साथ ही गोदाम में सड़े हुए फल, चासनी, खुले में रखी चीनी, गंदी दीवारें, जंग लगी अलमारियां मिली। इस पर यहां से मीडियम फैट फ्रोजन डेजर्ट, कीवी शेक, पपीता शेक का नमूना लिया गया, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन