जूली का मोदी सरकार पर हमला : जनगणना नहीं कराने से सामने आई गरीबों के प्रति मानसिकता, सोनिया गांधी ने पीड़ितों के हक की मांग को संसद में उठाया 

आज 4 साल बाद भी जातिगत जनगणना क्यों नहीं हो रही ? 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोनिया गांधी के सदन में उठाए जनगणना मुद्दे का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोनिया गांधी के सदन में उठाए जनगणना मुद्दे का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि सोनिया गांधी ने शोषितों, वंचितों, पीड़ितों के हक की मांग को संसद में उठाया है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 की जातिगत जनगणना को बहाने से टाला गया था, लेकिन आज 4 साल बाद भी जातिगत जनगणना क्यों नहीं हो रही ? 

यह गरीबों के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शा रहा है। जातिगत जनगणना नहीं होने से सबसे ज्यादा नुकसान शोषितो, वंचितों और गरीबों का हो रहा है।  देश में करोड़ों ऐसे गरीब लोग है, जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, खासकर खाद्य सुरक्षा योजना से। पिछली जातिगत जनगणना वर्ष 2011 के समय जो व्यक्ति 14 साल का था, आज वह 28 वर्ष का हो चुका है, लेकिन जनगणना न होने से भाजपा सरकार उसका हक छीन रही है। केंद्र की भाजपा सरकार को जल्द से जल्द जनगणना करानी चाहिए, ताकि हर जरूरतमंद को उसका हक और अधिकार मिले।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के रिक्त होने की संभावना...
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल
श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जगहों पर बारिश : जयपुर में दिनभर साफ रहा मौसम, पारा चढ़ा
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर क्षेत्र में हादसा : ट्रक और कार भिड़े, एक ही परिवार के 6 की मौत